Breaking News

बदायूँ : विधायक खेल स्पर्धा में युवा खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

Spread the love

बदायूँ। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा बिल्सी का आयोजन सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक व बालिका श्रेणी में महात्मा गांधी नगर पालिका इंटर कॉलेज, उझानी के खेल मैदान में किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने खिलाड़ियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उसे पूर्ण निष्ठा से हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल स्वास्थ्य ही नहीं देता बल्कि खेल के माध्यम से नौकरियों और विभिन्न पदों पर चयन के अवसर भी बढ़ रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, पूर्व राज्य मंत्री वर्मल कृष्ण अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, निवर्तमान अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, अध्यक्ष क्रय-विक्रय समिति कृष्ण चंद शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री मदन मोहन सिंह लोधी, नगर उपाध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, नगर मंत्री गोविंद छपरा सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

जूनियर महिला वर्ग:

100 मीटर : अनामिका (प्रथम)

200 मीटर : दीक्षा (प्रथम)

कबड्डी : विकास खंड अंबियापुर की टीम

सब जूनियर महिला वर्ग:

100 मीटर : श्वेता (प्रथम)

800 मीटर : कल्पना (प्रथम)

शॉट पुट : नीतू (प्रथम)

कबड्डी : अंबियापुर की टीम

सीनियर पुरुष वर्ग:

400 मीटर : प्रदीप (प्रथम)

1500 मीटर : अभी यादव (प्रथम)

कबड्डी : अंबियापुर की टीम

सब जूनियर पुरुष वर्ग:

100 मीटर : मोहम्मद आलम (प्रथम)

800 मीटर : हितेश (प्रथम)

शॉट पुट : सुधीर (प्रथम)

वॉलीबॉल : विकास खंड अंबियापुर की टीम

कबड्डी : उझानी विकासखंड की टीम

जूनियर पुरुष वर्ग:

100 मीटर : जय सिंह (प्रथम)

200 मीटर : जय सिंह (प्रथम)

400 मीटर : अभिषेक मिश्रा (प्रथम)

1500 मीटर : अभिषेक मिश्रा (प्रथम)

वॉलीबॉल : विकास खंड अंबियापुर की टीम

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल, सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड बिल्सी, रणजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी हरि प्रेम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल, हिम्मत सिंह, विकास नारायण शर्मा, कांति प्रसाद, जिला पीटीआई रामदास और पीटीआई सत्यवीर सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!