Breaking News

दबंगों का आतंक: पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा, राजस्व विभाग मौन

Spread the love

बदायूँ | वजीरगंज

संवाददाता: प्रदीप

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिगंथरा में दबंग भूमाफियाओं द्वारा एक पीड़ित की कृषि भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद राजस्व विभाग अब तक जमीन को कब्जा मुक्त कराने में पूरी तरह असफल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिगंथरा निवासी रमेश पुत्र डम्बर परगना सतासी की गाटा संख्या 1417 (रकबा 0.045 हेक्टेयर) एवं गाटा संख्या 1418 (रकबा 0.160 हेक्टेयर) के सहखातेदार हैं। रमेश का कहना है कि चकबंदी के दौरान वह हिमाचल प्रदेश में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान चकबंदी विभाग द्वारा उसके नाम का चक काट दिया गया, लेकिन उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गांव के दबंगों ने उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

पीड़ित का आरोप है कि रामेश्वर उर्फ रम्मू पुत्र रघुवीर, निवासी ग्राम सिगंथरा, थाना वजीरगंज, आए दिन गाली-गलौज करता है और मारपीट पर आमादा रहता है। दबंगों द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से पीड़ित भय और मानसिक तनाव में जी रहा है।

रमेश ने बताया कि उसने कई बार बिसौली उपजिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी बदायूँ से लिखित शिकायत की। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक उसकी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है।

पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि उसकी जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को राहत मिल सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!