Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने किया ईंट भट्ठे का शैक्षिक भ्रमण

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूँ रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल के कक्षा 1 के विद्यार्थियों को गढ़ौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठा (ब्रिक प्लांट) का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ईंट निर्माण की प्रक्रिया तथा उनके उपयोग की जानकारी देना था।

भ्रमण के दौरान बच्चों को सरल भाषा में समझाया गया कि ईंटें कैसे बनाई जाती हैं। सबसे पहले मिट्टी को तैयार किया जाता है, फिर उसे साँचों में डालकर ईंटों का आकार दिया जाता है। इसके बाद ईंटों को धूप में सुखाया जाता है और अंत में भट्ठे में पकाया जाता है, जिससे वे मजबूत बनती हैं। बच्चों ने उत्सुकता के साथ पूरे भट्ठे की कार्यप्रणाली को देखा और समझा।

इस दौरान बच्चों में नई चीजें जानने की जिज्ञासा देखने को मिली और उन्होंने इस शैक्षिक यात्रा का भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क का महत्व भी समझाया।

ईंट भट्ठा संचालक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों को उत्पादन प्रक्रिया दिखाना उनके लिए खुशी की बात है। इससे नई पीढ़ी उद्योगों और श्रम के महत्व को समझती है। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों बढ़ती हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के ज्ञान, आत्मविश्वास और जिज्ञासा को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह के साथ रूबी मौर्य, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, दीक्षा राठौर, प्रिया सैनी, आलिया तारिक, हर्षित शर्मा एवं अनम अंसारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली : भारत स्काउट और गाइड के तीन दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

Spread the love संवाददाता: गोविन्द देवल बिसौली। भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में …

error: Content is protected !!