Breaking News

न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Spread the love

बदायूँ | कादरचौक

संवाददाता: गोविंद देवल

जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से “न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड कादरचौक के सभागार कक्ष में एक दिवसीय वॉलेंटियर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि सहायक खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात संस्था द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं वॉलेंटियरों का परिचय कराया गया। संस्था सचिव मीना सिंह ने जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से संचालित “न्याय तक पहुंच” कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्था मुख्य रूप से बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर कार्य कर रही है। इन विषयों पर समुदाय और विद्यालय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण सत्र में सहायक खण्ड विकास अधिकारी ने बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इन कुरीतियों को रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव व क्षेत्र में इसके खिलाफ सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा अधिकारी (बीपीसीएम) कादरचौक ने ब्लॉक स्तर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। थाना एएचटी से उप निरीक्षक इंद्रपाल ने बाल तस्करी एवं मानव तस्करी पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एएचटी से कॉन्स्टेबल रीतू उपाध्याय ने बाल एवं महिला शोषण के विषय में जागरूक करते हुए कहा कि घर और आसपास किसी भी प्रकार का शोषण न होने देना समाज का कर्तव्य है।

कार्यक्रम मैनेजर गंगा सिंह ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा की। संस्था समन्वयक देवेंद्र पाल ने बाल श्रम निषेध अधिनियम, श्रम विभाग की योजनाओं तथा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए समुदाय स्तर पर बैठकों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

अंत में काउंसलर चेतना द्वारा उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था का समस्त स्टाफ एवं वॉलेंटियर उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!