Breaking News

घने कोहरे व शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल

जनपद में लगातार बढ़ रहे घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 19 व 20 दिसम्बर 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। संबंधित विभागों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच लिए गए इस फैसले से अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!