Breaking News

सृजन नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Spread the love

संवाददाता: फतेहगंज पश्चिमी

फतेहगंज पश्चिमी स्थित सृजन इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई से 12वीं इंटर कॉलेज की मान्यता मिलने की खुशी में विद्यालय परिसर में तीन दिवसीय एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन स्कूल के चेयरमैन ब्रिगेडियर वी.के. सिंह एवं प्रधानाचार्य के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ब्रिगेडियर वी.के. सिंह द्वारा मां सरस्वती एवं हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं को सच्ची खेल भावना की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, वहीं आकर्षक मार्चपास्ट व मशाल दौड़ के माध्यम से मुख्य अतिथियों को सलामी दी गई।

खेलकूद प्रतियोगिता में कंप्यूटर गेम, ताइक्वांडो, दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो सहित विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर वी.के. सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार व शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सृजन इंटरनेशनल स्कूल को सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की मान्यता प्राप्त होना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह क्षेत्र का पहला और एकमात्र सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल है।

ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि एक सैनिक के रूप में उन्होंने हमेशा नामुमकिन को मुमकिन बनाने में विश्वास किया है। 37 वर्षों तक देश सेवा के बाद उनका दृढ़ विश्वास है कि अनुशासन, चरित्र, नैतिक आचरण और मानवीय मूल्य शिक्षा की बुनियाद होने चाहिए, विशेषकर प्राथमिक व माध्यमिक स्तर पर। सीबीएसई सीनियर सेकेंडरी से मान्यता मिलना इसी उद्देश्य के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फतेहगंज पश्चिमी और आसपास के बच्चों को उच्च स्तरीय, मूल्य-आधारित शिक्षा उनके घर के पास उपलब्ध कराना उनका सपना है, जिसे जनसमर्थन से और ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दो पक्षों के विवाद में छह आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveजरीफनगर पुलिस ने लाठी-डंडे और बांका बरामद कर न्यायालय भेजा संवाददाता : गोविंद …

error: Content is protected !!