Breaking News

बिसौली में बेसिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, विजयी खिलाड़ी हुए सम्मानित

Spread the love

संवाददाता: आईएम खान

बिसौली विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मदनलाल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

गुरुवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना तथा भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के कुशल निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बीईओ राजेंद्र प्रसाद के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मधुकर उपाध्याय, मंत्री अनुज शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शोभित यादव ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं आयोजन में सहयोग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मनोज कुमार, अंकुश गुप्ता, साहू सावेन्द्र, एआरपी मचिन मिश्रा, सचिन कुमार शर्मा, हरिश्चंद्र, महावीर सिंह, मोहित कुमार सिंह, भारत भूषण, अमित कुमार शर्मा, वीरेश सिंह, गौरव कुमार, सीमा, छत्रपाल, इंदू सिंह, अवंतिका एवं सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!