Breaking News

दो दिवसीय ओएसआर प्रशिक्षण का शुभारंभ, पंचायतों की आय बढ़ाने पर जोर

Spread the love

कादर चौक। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत ऑन सोर्स रेवेन्यू (ओएसआर) विषय पर सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकास खंड कादर चौक के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन एडीओ पंचायत ब्रह्म नारायण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सुषमा राठौर एवं राजेश कुमार सक्सेना ने ओएसआर के उद्देश्य, केंद्र एवं राज्य वित्त तथा ग्राम पंचायतें अपने स्तर पर किस प्रकार धन अर्जित कर सकती हैं, इस पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें विभिन्न स्रोतों से आय बढ़ाकर विकास कार्यों को गति दे सकती हैं।

वहीं मास्टर ट्रेनर सलमान जमीर एवं मोहम्मद हसन ने ओएसआर की परिभाषा, उसके प्रकार एवं लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि तालाबों, खनन, व्यवसाय, कूड़ा कलेक्शन, सामुदायिक भवन आदि के माध्यम से ग्राम पंचायतें अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकती हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव संयम शुक्ला, उदित चंद्र तथा पंचायत सहायकों में विकास कुमार, हुकुम सिंह, नीतू श्रीवास्तव, सुमन, अभिषेक, बबली शाक्य, विपिन कुमार, श्यामवती, उमा, रीना, रीना गुप्ता, शिवरानी, रेखा, गुड़िया, रानी एवं जिनीता ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में विशेष सहयोग धनेंद्र प्रताप का रहा।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग

Spread the loveबिसौली। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं समाजवादी …

error: Content is protected !!