Breaking News

बार काउंसिल चुनाव को लेकर शिव किशोर गौड़ ने बिल्सी में किया जनसंपर्क

Spread the love

बिल्सी। बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिव किशोर गौड़ ने मंगलवार को बिल्सी पहुंचकर अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की और आगामी चुनाव के लिए समर्थन व मत देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्हें दूर कराने का भरोसा दिलाया।

चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ दीपक शर्मा एडवोकेट, आशीष कुमार शर्मा, हेमेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप शर्मा एडवोकेट, मोहित प्रभाकर, प्रशांत शर्मा एवं परविंदर यादव मौजूद रहे। सभी ने अधिवक्ता हितों में किए जाने वाले कार्यों को लेकर विचार साझा किए।

शिव किशोर गौड़ ने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वे अधिवक्ताओं के अधिकारों, सुविधाओं और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!