Breaking News

अयोध्या में डॉ. मेघा अग्रवाल सम्मानित

Spread the love

अयोध्या। श्रीराम चरित मानस भवन, अयोध्या में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मेघा अग्रवाल को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान एवं समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें रामदास अग्रवाल जन सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया।

डॉ. मेघा अग्रवाल साहित्य के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी हैं और वर्तमान समय में साहित्य जगत की एक प्रमुख हस्ती मानी जाती हैं। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समाज के प्रति समर्पण तथा वैश्य समाज के उत्थान हेतु की गई सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय द्वारा डॉ. मेघा अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, स्मृति चिह्न (मुमेंटो) तथा एक लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. मेघा अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान उन्हें साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में नवनीत कुमार सान्टू, अवधेश लड्डा, हरि अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संवाददाता: गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं पुलिस का अभियान जारी, एक वांछित अभियुक्ता समेत सात लोगों पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों …

error: Content is protected !!