Breaking News

बिल्सी के गडरपुरा में सात दिवसीय बुद्धकथा का शुभारंभ

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बिल्सी। भाजपा की लोकप्रिय अभिनेत्री एवं नेत्री ममता शाक्य ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गडरपुरा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित सात दिवसीय बुद्धकथा का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने बुद्धकथा का श्रवण कर भगवान बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचार आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। बुद्धकथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!