संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूँ। शहर के हलवाई चौक स्थित सर्राफा दुकान से सोने की चेन चोरी करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई दो सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मोहित कुमार गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता, निवासी पक्का ताल विद्या कृष्णा नगर, थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूँ की हलवाई चौक पर स्थित सर्राफा दुकान मैसर्स जुगल किशोर पहलादी लाल में 28 नवंबर 2025 को लगभग 11:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति सोने की चेन देखने के बहाने आया और मौका पाकर तीन सोने की चेन चोरी कर फरार हो गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 293/25 धारा 305 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अभियुक्त की पहचान की। पहचान पन्ना लाल पुत्र स्व. इतवारी लाल निवासी ग्राम भवानीपुर थाना उझानी, जनपद बदायूँ के रूप में हुई।
पुलिस ने अभियुक्त पन्ना लाल को बाईपास कांशीराम आश्रम चौराहे से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूपी 24 एडब्ल्यू 7292 तथा चोरी की गई शेष दो सोने की चेन बरामद की गईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), 317(3), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
अपराध निरीक्षक अशोक कुमार, थाना कोतवाली, पुलिस टीम सहित।
Budaun Amarprabhat