Breaking News

इग्नू अध्ययन केंद्र में जनवरी सत्र के प्रवेश व नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी

Spread the love

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर जनवरी 2026 सत्र के लिए नवीन प्रवेश एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया कि प्रवेश के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर लॉगिन कर क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ (कोड-47) के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूँ में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47043 का चयन कर आवेदन किया जा सकता है।

क्षेत्रीय निदेशक अलीगढ़ डॉ. अजय वर्धन आचार्य ने बताया कि बदायूँ जनपद के इग्नू अध्ययन केंद्र पर बीए एवं बीकॉम पाठ्यक्रमों के साथ-साथ दो वर्षीय अवधि के छह स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम तथा ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त एक वर्षीय अवधि के रोजगारपरक पांच स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजीडीईटी, पीजीडीईएमए, पीजीडीआईबीओ, एक डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपीओएफए तथा छह माह अवधि के चार सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम सीटीई, सीबीएस, सीआरडी और सीएजी में भी प्रवेश लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में और नए पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है तथा आगामी समय में बीएससी और एमएससी पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है, जो शिक्षा से वंचित तथा रोजगार में व्यस्त व्यक्तियों को शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इग्नू के नियमानुसार किसी भी डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा के साथ छह माह अवधि का एक सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी किया जा सकता है। बीए और बीकॉम सहित कुछ चयनित पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

प्राचार्य ने जनपदवासियों से अपील की कि वे इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शैक्षिक योग्यता में वृद्धि करें।

संवाददाता : गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, मुल्क की तरक्की और अमन-चैन की मांगी दुआ

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। पवित्र रमजान माह के तीसरे जुमा पर शुक्रवार …

error: Content is protected !!