Breaking News

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ‘बेबी शो एवं टैलेंट हंट’ ने बिखेरी बच्चों की प्रतिभा

Spread the love


संवादाता: गोविंद देवल
बदायूँ। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ‘बेबी शो एवं टैलेंट हंट’ उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी.एम. बदायूँ श्री मोहित कुमार रहे। यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार उदाहरण साबित हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 800 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
श्रेणी ‘ए’
फैंसी ड्रेस (कार्टून कैरेक्टर): अविरल रस्तोगी (प्रथम), रितिका (द्वितीय), समृद्धि (तृतीय)
कलरिंग प्रतियोगिता: निहारिका (प्रथम), वृन्द (द्वितीय), प्रत्यकर्ष (तृतीय)
श्रेणी ‘बी’
नृत्य: आनंदी, ईशा सक्सेना, वाणी (प्रथम), अक्षांश, अपूर्व, अभिनीत (द्वितीय), सुनैना, अनैता, लवली (तृतीय)
पज़ल सॉल्विंग: शिवानी (प्रथम), प्रिंस (द्वितीय), दिवाकर पाल (तृतीय)
किसी वस्तु का संतुलन: आयुष दुबे (प्रथम), आरुष गुप्ता (द्वितीय), अक्षत यादव (तृतीय)
कहानी सुनाना: वेदिका पाठक (प्रथम), साक्षी मिश्र (द्वितीय), उमंग कृष्ण मिश्र (तृतीय)
स्टैंड-अप कॉमेडी: रेयांश शर्मा (प्रथम), आंशिक मिश्रा (द्वितीय), प्रखर कौशल (तृतीय)
कविता पाठ: आराध्य शंखधर (प्रथम), देवांश सिंह (द्वितीय), मनीष सिंह (तृतीय)
मैजिक शो: सूर्यांश (प्रथम), प्रियंका (द्वितीय), आयुष यादव (तृतीय)
वाद्य यंत्र प्रस्तुति: नमन शर्मा (प्रथम), उत्कर्ष (द्वितीय), इशांत शर्मा (तृतीय)
शो-एंड-टेल: हार्दिक पाल (प्रथम), देवांश पाराशर (द्वितीय), पीयूष शर्मा (तृतीय)
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर जन्म लेता है और विद्यालय का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों को आत्मविश्वास प्रदान करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में मदद करते हैं।
मुख्य अतिथि एस.डी.एम. मोहित कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!