Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, 11 जनवरी के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील

Spread the love

संवाददाता: | फतेहगंज पश्चिमी
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुर द्वारा स्थित बसंत विहार कॉलोनी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बरेली जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री हरेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी, राष्ट्रीय महिला परिषद की रितु वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बरेली के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार, राष्ट्रीय बजरंग दल बरेली के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार एवं जिला महामंत्री हरीश कुमार का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि हरेंद्र सिंह और प्रेमपाल सोलंकी ने संगठन को मजबूत करने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही 11 जनवरी को बरेली में होने वाले कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल के संस्थापक व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन को लेकर दिशा-निर्देश दिए और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!