Breaking News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर सनातन बोर्ड ने जताया रोष, दी श्रद्धांजलि

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बदायूं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार की घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के पदाधिकारियों ने रविवार को डॉ. सुशील गुप्ता के आवास रजि चौक पर आपात बैठक कर घोर चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
संगठन अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार साहू ने कहा कि बांग्लादेश में किसी मुस्लिम नेता की हत्या के कारण वहां रहने वाले हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराना पूरी तरह गलत और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने बताया कि किसी हिंदू को मार-मार कर अधमरा करना और जिंदा जलाना बेहद भीभत्स और घोर निंदनीय घटना है। यह अपने प्रकार की पहली घटना है, जिसे अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने कड़ी निंदा की है।
उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद गुप्ता ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की आर्थिक उन्नति में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के समय बढ़-चढ़कर मदद की, लेकिन आज की बांग्लादेशी सरकार हिंदुओं के प्रति शत्रुतापूर्ण और सौतेला व्यवहार कर रही है।
महामंत्री डॉ. अमर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षा की जाती है कि बांग्लादेश के सभी हिंदू परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और स्थिति सामान्य होने तक उन्हें भारत में रहने की अनुमति दी जाए।
बैठक में कार्याध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, बागेश यादव, कृष्ण मोहन गुप्ता, डॉक्टर संजीव सक्सेना, यशवर्धन सक्सेना और अभिषेक साहू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ऑपरेशन दहन के तहत 3660 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

Spread the loveऑपरेशन दहन के तहत 3660 किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट बदायूं पुलिस …

error: Content is protected !!