Breaking News

थाने से चंद कदमों की दूरी पर युवक से 57 हजार की लूट, बदमाश फरार

Spread the love

बिनावर (बदायूं) | संवाददाता

बिनावर। जनपद बदायूं के थाना बिनावर कस्बे में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। थाने से चंद कदमों की दूरी पर दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक से 57 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
कस्बा बिनावर निवासी पीड़ित प्यारेलाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जबरन 57 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना बिनावर पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर थाना बिनावर अध्यक्ष ने बताया कि बैंक से निकल रहे व्यक्ति को रोककर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!