Breaking News

बिनावर क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Spread the love

बदायूं | संवाददाता

बदायूं। थाना बिनावर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कथित ढिलाई के चलते अवैध मिट्टी खनन पर लगाम नहीं लग पा रही है। क्षेत्र में खनन से भरे वाहन दिन-रात बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
थाना बिनावर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद माफी के ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन माफिया गांव के जंगलों में 20 फीट से अधिक गहराई तक मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन का यह कार्य लगातार जारी है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और भविष्य में हादसों की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बदायूं के जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार से अवैध मिट्टी खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना बिनावर क्षेत्र में यह अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है और सूत्रों के अनुसार पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
शिकायतकर्ताओं इब्राहिम, जावेद, तस्लीम, रहीस अहमद, गुड्डू सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला खनन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!