Breaking News

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 92 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण, महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक

Spread the love

:

बिल्सी | संवाददाता गोविंद देवल
अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव बादशाहपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएस (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम द्वारा विद्यालय की 92 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान छात्राओं की सामान्य शारीरिक जांच के साथ आंख, दांत, त्वचा समेत अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता अपनाने की सलाह दी।
इसी क्रम में कोतवाली में तैनात महिला एसआई रचना देशवाल ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में बिना डर के इन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
इस मौके पर डॉ. पीके शर्मा, डॉ. प्रगति शर्मा, वार्डेन भारती मालपाणी, आराधना सागर, सुनीति कश्यप, नेहा इदरीश, कविता राठौर, कुलदीप अरुण, प्रवीण दत्त पाठक, उपासना शर्मा, वीरेश सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!