Breaking News

बिसौली: सिद्ध बाबा इंटर कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

Spread the love


बिसौली (बदायूं)। सिद्ध बाबा इंटर कालेज, शरह बरौलिया में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का जीवन देश की सेवा में समर्पित था। वे एक कुशल वक्ता, कवि और राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में देश का नेतृत्व किया और अपने कार्यकाल में देश के विकास में अमूल्य योगदान दिया।
विद्यालय के शिक्षक नीरज चौहान ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर नीरज चौहान, विपलव भारती, डॉ. प्रमोद शर्मा, यशपाल सिंह, प्रवीण मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रामौतार मौर्य ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!