Breaking News

पीलीभीत: कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत, दर्जनों घायल

Spread the love

पीलीभीत। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के जेएमबी तिराहे के पास गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और ई-रिक्शा आमने-सामने टकरा गए।
जानकारी के अनुसार, कार सवार चालक ने दूसरी साइड में जाकर सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार तीन बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना के बाद मौके पर मौजूद शमशाद आतिशबाज ने बमुश्किल कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बावजूद, स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस आधी घंटे से अधिक समय बाद घटना स्थल पर पहुंची।
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारण और आगे की कार्रवाई की जानकारी अभी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …