Breaking News

कादरचौक: रमजानपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Spread the love

कादरचौक (बदायूं)। विकासखंड कादरचौक के ग्राम रमजानपुर में गुरुवार को अवैध खनन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। सूचना मिलने पर खनन निरीक्षक गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे और खनन माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध खनन किए जाने पर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली। सभी वाहनों को थाना कादरचौक परिसर में खड़ा करवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा था। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से कार्रवाई होती रही तो अवैध खनन पर नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!