Breaking News

नसीर नगर के पास पलटी बस, बच्चों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नौगवां नसीर नगर के पास म्याऊं–उसेहैत रोड पर शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना उसहैत पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर बच्चों को पार कराते समय उन्हें बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बस पलट गई। दुर्घटना में एक बच्चे को चोट लगने की सूचना है, जबकि तीन से चार अन्य यात्री भी घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने स्थिति संभालकर सामान्य कराया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और घटना की जांच की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!