Breaking News

वजीरगंज में पंचायत सहायकों और सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समापन

Spread the love


ओएसआर और सीएससी से जुड़ी जानकारी दी गई, ग्राम पंचायत आय बढ़ाने पर हुई चर्चा
बदायूं | संवाददाता: गोविंद देवल
जनपद बदायूं के वजीरगंज विकास खंड के सभागार में पंचायत सहायकों और सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समापन पर पहुँचा। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ओएसआर (On Source Revenue) और सीएससी (Common Service Center) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना एवं अंजलि सागर ने ओएसआर का परिचय, उद्देश्य और स्रोत विस्तारपूर्वक समझाया। राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि मछली पालन, प्रकाश कर, कूड़ा कलेक्शन, टू-व्हीलर व फोर-व्हीलर टैक्स, होर्डिंग, मेला, बाजार, ठेला, भूमि कर आदि स्रोतों के माध्यम से ग्राम पंचायत अपनी आय बढ़ा सकती है।
साथ ही मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह और उमा राजपूत ने सीएससी से जुड़ी सुविधाओं जैसे फैमिली आईडी और आई-गेट की जानकारी दी।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत शशिकांत शर्मा, सचिव अंकुर कुमार, सतपाल सिंह, संजय कुमार, देव पाल सिंह, रमेश, उमेश, दीपेंद्र, रितेश पांडे, मनोज, अभिनव वृंदा, विनोद समेत कई पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत सहायकों में सलमान हुसैन, मुस्कान सक्सेना, सरोज वाला, सुधा, शिवानी सिंह, सुनीता, मह नाज वी, प्रदीप कुमार, उमर खान, गीता देवी, अनिल कुमार, श्वेता सिंह, सुषमा, गुलशन देवी, शिल्पी यादव, फहीम, सुबोध कुमार, सफिया, सावेज आदि ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के सफल आयोजन में विशाल चौहान और मुकेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास में ओएसआर और सीएससी का प्रभावी उपयोग करने की प्रेरणा दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

22 जुलाई को बदायूं आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या, जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल में लेंगी भाग

Spread the loveबदायूं। राज्य महिला आयोग की सदस्या अवनी सिंह 22 जुलाई को बदायूं दौरे …

error: Content is protected !!