Breaking News

गुधनी यज्ञ मंदिर में कंबल वितरण, 100 जरूरतमंदों को मिली राहत

Spread the love

व्यापारियों ने दिखाया सामाजिक सरोकार, बच्चों को भी बांटे गर्म वस्त्र
बिल्सी | संवाददाता: गोविंद देवल
तहसील क्षेत्र बिल्सी के ग्राम गुधनी स्थित यज्ञ मंदिर में गल्ला व्यापारी मनोज जैन सहित स्थानीय व्यापारियों की ओर से सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में 100 असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।
इसके साथ ही मंदिर परिसर में संचालित पाठशाला में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी गर्म वस्त्र वितरित कर उन्हें सर्दी से राहत पहुंचाई गई। कंबल और वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर गल्ला व्यापारी मनोज कुमार जैन ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी भावना के तहत गल्ला व्यापारियों ने यह पहल की है, ताकि जरूरतमंदों को ठंड से कुछ राहत मिल सके।
कार्यक्रम में प्रश्रय आर्या, मृगांक जैन, ट्री मैन प्रशांत जैन, संजीव महेश्वरी, अतुल वार्ष्णेय, देव ठाकुर, सूरज सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!