Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्राओं ने प्रस्तुत किए काव्य, नाटिका और भाषण

Spread the love

‘नई चेतना 4.0’ कार्यक्रम में नारी शक्ति का उत्सव

संवाददाता: गोविंद देवल
ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में नारी शक्ति को समर्पित कार्यक्रम ‘नई चेतना 4.0’ अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि वंदना राठौर, विद्यालय मैनेजिंग हेड श्वेता मेंहदीरत्ता और विद्यालय की मेधावी छात्रा संस्कृति गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने स्वागतगीत से मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन का स्वागत किया। इसके बाद काव्य पाठ, लघु नाटिका, भाषण आदि के माध्यम से नारी शक्ति को उजागर किया और उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने अपने जिज्ञासापूर्ण सवालों के उत्तर प्राप्त करने हेतु आगंतुक अतिथियों से प्रश्नोत्तरी भी की, जिनके प्रेरणादायक उत्तर सुनकर सभी उपस्थित छात्राएं, अभिभावक और शिक्षिकाएं नारी सशक्तिकरण एवं उत्थान के प्रति प्रेरित हुईं।
मुख्यातिथि वंदना राठौर ने नारी जीवन की संघर्षगाथा, जीवन के उतार-चढ़ाव और विख्यात महिलाओं के योगदान के बारे में जानकारी दी। स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने अपने विचार साझा करते हुए प्रत्येक नारी के जीवन मूल्यों, संघर्षशीलता और समाज की दोहरी मानसिकता पर प्रकाश डाला तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने और दायित्वों की पूर्ति का आह्वान किया। वहीं, मेधावी छात्रा संस्कृति गुप्ता ने अपनी संघर्षशील जीवनशैली और स्कूल की अविस्मरणीय यादों को साझा किया।
कार्यक्रम के आयोजन में कक्षा 11 और 12 की छात्राओं, सांस्कृतिक क्लब हेड मरियम, सदस्य छात्राएं सौम्या, तहूरा, उमाएजा, शिविका, सान्वी, कनिष्का और सहयोगी शिक्षिकाओं अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस तरह ‘नई चेतना 4.0’ कार्यक्रम ने नारी सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास को नए आयाम दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!