Breaking News

ग्राम पनौडी के अभिषेक यादव का वायुसेना में चयन, गांव में जश्न का माहौल

Spread the love

बिसौली।
संवाददाता: आई एम खान
बिसौली क्षेत्र के ग्राम पनौडी निवासी चौधरी सूरज सिंह के पौत्र अभिषेक यादव पुत्र स्व. भुवेंद्र सिंह यादव का भारतीय वायुसेना में तकनीकी पद पर चयन हुआ है। अभिषेक यादव ने विपरीत परिस्थितियों में यह सफलता हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। दो वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया।
सोमवार को जब अभिषेक यादव प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस भावुक अवसर पर उनकी मां अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक सकीं।
ग्रामीणों का कहना है कि अभिषेक यादव की सफलता ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और देश सेवा के प्रति उनका उत्साह और बढ़ाएगी।
इस अवसर पर चौधरी सूरज सिंह, सेवा निवृत्त सूबेदार कृष्णवीर सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, अनिल यादव, संजीव यादव, महेश पाल सिंह (फौजी), ऋषि पाल सिंह (फौजी), शिव कुमार यादव, सुधांशू यादव, अमित यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बॉक्स
30 वर्ष बाद परिवार से फिर सेना में चयन
करीब तीस वर्ष बाद यादव परिवार से किसी सदस्य का सेना में चयन हुआ है। इससे पहले अभिषेक यादव के ताऊ कृष्णवीर यादव भारतीय थल सेना में भर्ती हुए थे और उन्होंने कारगिल युद्ध में भाग लिया था। अभिषेक यादव भारतीय वायुसेना में भर्ती होने वाले ग्राम पनौडी के पहले युवक हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुमशुदा महिला की तलाश जारी, पूछताछ के दौरान फरार व्यक्ति की भी खोज में जुटी बिल्सी पुलिस

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी (बदायूं)। थाना बिल्सी पुलिस ने गुमशुदा महिला की तलाश …

error: Content is protected !!