Breaking News

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विटामिन ए कार्यक्रम का शुभारंभ, दर्जनों बच्चों को खुराक पिलाई गई

Spread the love

पीलीभीत।

ब्यूरो चीफ: आकाश पाठक
पीलीभीत के कल्याणपुर, ब्लॉक मरौरी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने विटामिन ए कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर 9 महीने से 5 वर्ष तक के दर्जनों बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विटामिन ए की खुराक 24 जनवरी तक बच्चों को पिलाई जाएगी। मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सहस पाल सिंह, बीपीएम, डीसीपीएम, जिला समन्वयक जे.एस.आई, एवं अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
साथ ही सीतापुर से एसआरएम टीम के श्री उपेंद्र यादव और श्री अपूर्व शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके बाद टीम ने सिम शॉप द्वारा मिल्क और मोहनपुर के टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!