Breaking News

एंबुलेंस की टक्कर से किसान घायल, अस्पताल परिसर में हुआ हंगामा

Spread the love

बिल्सी। कछला-शहाबाद हाईवे पर स्थित मिश्रीपुर मुकईया गांव के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे एक एंबुलेंस ने बैलगाड़ी से गोबर लेकर खेत जा रहे किसान को टक्कर मार दी। हादसे में किसान राजेश्वर सिंह पुत्र रूमसिंह मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण घायल किसान को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक के साथ अभद्रता कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को देखते हुए उसे उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया।
क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!