Breaking News

कुंवरगांव पुलिस की पैदल गश्त, ठंड व कोहरे में अपराध नियंत्रण को लेकर बढ़ाई सतर्कता

Spread the love

संवाददाता: गुड्डू रस्तोगी
कुंवरगांव। ठंड और कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बीच अपराध पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कुंवरगांव पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर में लगातार पैदल गश्त की जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनज़र कुंवरगांव नगर के बैंकों, एटीएम, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। रात्रि के समय विशेष रूप से सर्राफा बाजार में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। थाना प्रभारी राजेश कौशिक स्वयं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
इसी क्रम में शनिवार को थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने पुलिस बल के साथ होली चौक, मेन मार्केट, सर्राफा बाजार, बैंक परिसरों सहित नगर के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों से संवाद भी किया गया।
नगर और क्षेत्र की जनता ने पुलिस की इस सक्रियता पर संतोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि लगातार गश्त और पुलिस की मौजूदगी से असामाजिक तत्वों में भय और आमजन में विश्वास का माहौल बना है। इस दौरान थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!