Breaking News

दिल्ली–बदायूं रोडवेज बसों ने यात्रियों को बिल्सी में उतारा, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

Spread the love

बिल्सी। दिल्ली के आनंद विहार से बदायूं जा रही दो रोडवेज बसों द्वारा यात्रियों को बिल्सी नगर में ही उतार दिए जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बदायूं जाने के लिए यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
संभल निवासी यात्री नजमी बरकती ने बताया कि वह साहिबाबाद डिपो की बस में संभल से बदायूं जाने के लिए सवार हुई थीं, लेकिन बस चालक ने उन्हें बिल्सी में ही उतार दिया। इसी तरह यात्री राजीव कुमार ने बताया कि वह आनंद विहार से बदायूं जाने के लिए साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस में बैठे थे, लेकिन बस परिचालक ने बदायूं से पहले ही बिल्सी में उतारते हुए कह दिया कि बस बदायूं नहीं जाएगी।
बसों द्वारा अचानक यात्रियों को उतार दिए जाने से कई अन्य यात्री भी बदायूं जाने के लिए निजी वाहनों की तलाश करते नजर आए। इस संबंध में रोडवेज परिचालक संजीव कुमार ने बताया कि साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बसें दिल्ली आनंद विहार से बदायूं के लिए चलती हैं, लेकिन बदायूं में बहेड़ी मोड़ पर यातायात पुलिस द्वारा बसों को वहीं से वापस भेज दिया जाता है और डिपो तक जाने की अनुमति नहीं दी जाती। इसी कारण यात्रियों को बिल्सी में ही उतारना पड़ता है।
वहीं, परिवहन विभाग के एआरएम अजय कुमार ने इस दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सभी डिपो की रोडवेज बसें बदायूं आती हैं और साहिबाबाद डिपो की बसों को बदायूं आने से नहीं रोका गया है। यदि कोई ऐसा कह रहा है तो वह गलत जानकारी दे रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!