Breaking News

श्री बालाजी भक्ति धाम में हुआ बाबा बालाजी का भव्य श्रृंगार, गूंजे जयकारे

Spread the love


बिल्सी। श्री बालाजी भक्त मंडली की ओर से शनिवार सुबह श्री बालाजी भक्ति धाम में बाबा बालाजी का विधिवत एवं भव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भक्तों ने फूलों, वस्त्रों और आभूषणों से बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की।
श्रृंगार के उपरांत आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने बाबा बालाजी से क्षेत्रवासियों पर कृपा बनाए रखने तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करने की कामना की। मंदिर परिसर में “जय श्री बालाजी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
उधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार, शिव शक्ति भवन मंदिर एवं गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर विधिवत पूजा-अर्चना की। धार्मिक आयोजनों के चलते पूरे नगर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!