Breaking News

बिसौली: ओटीएस शिविर में उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण, सात लाख 50 हजार की वसूली

Spread the love

बिसौली – विद्युत वितरण खंड बिसौली के बगरेन बिजलीघर पर आयोजित ओटीएस शिविर में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर में कुल सात लाख पचास हजार रुपए के बकाया राजस्व की वसूली की गई।
रविवार अवकाश के दिन आम दिनों की तुलना में अधिक संख्या में लोग पहुंचे और योजना का लाभ उठाया। जेई मो. मियां कुरैशी एवं हितेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में उपभोक्ताओं को बिजली बिल भुगतान और ओटीएस योजना के बारे में जागरूक किया गया।
हितेंद्र सिंह ने कहा कि जो उपभोक्ता राहत योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वह जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बिल समय से चुका कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
शिविर में 53 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना का लाभ लिया, जबकि 46 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिलों का भुगतान किया। इस दौरान मुकेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …