Breaking News

बिसौली: सपा नेताओं का हाउस अरेस्ट, उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने से रोका

Spread the love

बिसौली, आई एम खान – उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सपा नेताओं द्वारा उप मुख्यमंत्री को जनपद की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ज्ञापन देने की सूचना मिलते ही पुलिस नेताओं के घर पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। सपा नेताओं ने इसे लोकतंत्र का हनन बताया है।
रविवार को युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव एड. राजीव यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एड. राहुल यादव भीष्म और सपा यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव सोमेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सपा नेता उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे।
स्थानीय प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए नेताओं को रविवार सुबह ही हाउस अरेस्ट कर लिया। उप मुख्यमंत्री के जिले से बाहर जाने के बाद सपा नेताओं को आजाद किया गया।
सपा नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य शांतिपूर्वक ज्ञापन देना था, लेकिन सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। एड. राहुल यादव भीष्म ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा सवाल है। एड. राजीव यादव ने बताया कि प्रशासन ने हमें ज्ञापन सौंपने से ठीक पहले हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस दौरान शिवम यादव, सचिन सक्सेना, अन्टू सागर, मुकेश यादव, वीरेश प्रजापति, सरवन पाराशरी और रामनिवास भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …