Breaking News

एनडीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव: बच्चों ने दिखाई रंगारंग प्रतिभा, विधायक ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ

Spread the love


संवादाता: मुदित प्रताप सिंह
फतेहगंज पश्चिमी। एनडीएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा का स्कूल प्रबंधक सुधीर शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्रीमती संध्या शर्मा और स्कूल स्टाफ ने फूल माला और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना और हनुमान जी के भजन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में छात्रों ने फिल्मी गानों पर नृत्य, कविता पाठ और गायन प्रस्तुत किए। विशेष रूप से ‘बागबान’ फिल्म की स्टोरी पर आधारित स्किट ने दर्शकों की आंखें नम कर दी।
मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, दिनेश पांडे, उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, पूर्व चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
सभी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!