Breaking News

कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 जनवरी तक बंद

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
जनपद में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया गया है। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 28 दिसंबर 2025 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक सभी संबंधित विद्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय लगातार गिरते तापमान और ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।
प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।
अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है और इसे बच्चों के हित में बताया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!