Breaking News

बिल्सी में शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा भोलेनाथ का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
बिल्सी नगर के प्रसिद्ध शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को भगवान शिव का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अलौकिक श्रृंगार को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया।
श्रृंगार के दौरान बाबा भोलेनाथ को विशेष पुष्पमालाएं, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित की गई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तों की आस्था और श्रद्धा और भी प्रगाढ़ हो। पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा भोलेनाथ के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर मन को विशेष शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …