Breaking News

बिल्सी में 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाए धोखाधड़ी और मानसिक तनाव के आरोप

Spread the love


बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या तीन नैथुआ रोड निवासी 32 वर्षीय युवक की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हरिशंकर पुत्र किशनलाल मौर्य के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार हरिशंकर पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। रविवार सुबह अचानक उसे उल्टी होने लगी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की सूचना मिली, परिवार में मातम छा गया।
इधर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि क्षेत्र के गांव सुकटिया निवासी एक व्यक्ति ने हरिशंकर को शराब पिलाकर धोखाधड़ी से उसकी एक दुकान का 16 दिसंबर को बैनामा करा लिया था। जब इस बात की जानकारी हरिशंकर को हुई तो वह मानसिक रूप से बेहद आहत हो गया। परिजनों का आरोप है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …