Breaking News

ब्लेड वाले तार से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Spread the love

संवाददाता: नेत्रपाल सैलानी| बदायूं
बदायूं जनपद के मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। ग्राम परमू निवासी दो युवक बाइक से घर लौटते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में लगे ब्लेड वाले तार से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
तहरीर के मुताबिक ग्राम परमू निवासी राजकुमार पुत्र लालमन (25) और आशाराम पुत्र मनसुख (35) सिरकी दम्मू से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों दारू के नशे में थे। जैसे ही वे चौहानपुर और इस्माइलपुर मेमड़ी के बीच पहुंचे, सड़क किनारे लगे ब्लेड वाले तार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी।
हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आशाराम को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना परिजनों द्वारा थाना मुजरिया पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!