Breaking News

बदायूं में पिकप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, दो गंभीर रूप से घायल

Spread the love

संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। विकास खंड क्षेत्र में सोमवार देर शाम करीब 9 बजे दो बाइक सवारों को बिसौली की ओर से तीव्र गति से आ रहे पिकप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बदायूं- मुरादाबाद राजमार्ग पर कस्बा मुड़िया धुरकी बस स्टैंड के पास हुई।
घायल बाइक सवारों की पहचान राजीव कुमार (35) पुत्र मैनपाल सिंह और रामतीरथ (50) पुत्र स्वर्गीय राजाराम के रूप में हुई है। दोनों ही थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मानपुर के निवासी हैं। हादसे के समय दोनों कस्बा मुड़िया धुरकी से घरेलू सामान लेकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
सूचना पर पहुंची थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने पिकप यूपी 24 ए टी 3155 और उसके चालक को कब्जे में ले लिया। घायल दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उन्हें चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल रामतीरथ के भाई महाराज सिंह ने मीडिया को घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पिकप चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!