Breaking News

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर महिला पतंजलि योग पीठ, बदायूं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर किया प्रसाद वितरण

Spread the love

बदायूं। राम लला के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आज महिला पतंजलि योग पीठ, हरिद्वार की बदायूं इकाई ने आर्य समाज स्थित मंदिर में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने भजन और रामधुन गाकर प्रभु श्री राम के प्रति अपनी भक्ति और श्रद्धा प्रकट की। इसके बाद राहगीरों और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
जिला प्रभारी उमा वार्ष्णेय ने बताया कि महिला पतंजलि योग समिति केवल योग कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है। आज का आयोजन प्रभु श्री राम के प्रति सदस्यों की भक्ति भावना का उदाहरण था।
इस अवसर पर ज्योति, मुनमुन वर्मा, तनिष्का गुप्ता, कंचन रस्तोगी, सीमा, रीता, रश्मि गुप्ता, साधना शर्मा, नीलम, कांति देवी, अंजू, मंजू, शैली शर्मा सहित पंकज रस्तोगी, गजेंद्र गुप्ता और रविन्द्र वार्ष्णेय “रवि” ने भी सहयोग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …