Breaking News

अंधा निकला हमला करने वाला जंगली सूअर, पशु प्रेमियों ने किया रेस्क्यू, ककोड़ा के जंगल में छोड़ा गया

Spread the love

बदायूं।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के सिरसौली गांव में वन दरोगा को गंभीर रूप से घायल करने वाला जंगली सूअर आखिरकार पकड़ लिया गया। मंगलवार शाम पशु प्रेमियों की एक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सूअर का रेस्क्यू किया। जांच में सामने आया कि जंगली सूअर पूरी तरह से अंधा था, जिस कारण वह भटककर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था।
सूअर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की मौजूदगी में पशु चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह खत्म होने की पुष्टि हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि अंधेपन के चलते सूअर आक्रामक हो गया था और इसी दौरान वन दरोगा पर हमला हो गया।
वन विभाग ने पशु प्रेमियों की टीम के सहयोग की सराहना करते हुए सूअर को सुरक्षित रूप से ककोड़ा के जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब वह अपने प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित रहेगा और ग्रामीण इलाकों में दोबारा खतरा पैदा नहीं होगा।
घटना के बाद प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!