Breaking News

ABVP ब्रज प्रांत का 66वां प्रांतीय अधिवेशन बदायूं में संपन्न, शाहजहांपुर के आशुतोष मिश्रा बने प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य

Spread the love

संवादाता काजल मिश्रा
बदायूं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के ब्रज प्रांत का 66वां प्रांतीय अधिवेशन बदायूं में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, छात्र हितों से जुड़े मुद्दों और संगठनात्मक विस्तार को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन के दौरान संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर के सक्रिय छात्र नेता आशुतोष मिश्रा ‘आशु’ को ब्रज प्रांत का कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
आशुतोष मिश्रा वर्ष 2020 से ABVP के माध्यम से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। वे पूर्व में जी.एफ. कॉलेज के अध्यक्ष और नगर मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वे एमए की पढ़ाई कर रहे हैं और छात्र हितों, शैक्षिक समस्याओं व सामाजिक विषयों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं।
उनकी प्रांतीय कार्यकारिणी में नियुक्ति से शाहजहांपुर सहित पूरे ब्रज प्रांत में ABVP के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिवेशन में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आशुतोष मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दबिहारी में ढोल-नगाड़ों संग निकली चौपाई, फाग गीतों से गूंजा गांव

Spread the loveबदायूं। अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में होलिका पर्व पारंपरिक उल्लास और धार्मिक …

error: Content is protected !!