Breaking News

लखनऊ: श्री खाटू श्याम मंदिर में नववर्ष पर भजन संध्या, लाखों भक्तों ने लिया दर्शन

Spread the love

लखनऊ :
बीआर साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में नए साल के मौके पर “बाबा तुमको रिझाने” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक रवि बेनीवाल ने भजन संध्या प्रस्तुत की, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मंदिर महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि आंग्ल नववर्ष के प्रथम दिन को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने आने वाले भक्तों के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की, जिससे भक्त बिना किसी रुकावट के दुर्लभ दर्शन कर सके। प्रवक्ता अनुराग साहू ने बताया कि मंदिर का कपाट सुबह 5 बजे से भक्तों के लिए खोल दिया गया और पूरे दिन लाखों श्रद्धालुओं ने हाथ में मोरपंख, मिस्त्री प्रसाद और जय श्री श्याम के जयघोष के साथ दर्शन किए।
शाम को रवि बेनीवाल द्वारा प्रस्तुत नॉन-स्टॉप भजनों ने लोगों को झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया, और भक्त भजन-संगीत के माध्यम से बाबा को रिझाते रहे।
मंदिर कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि नववर्ष पर लगभग ढाई लाख से अधिक भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …