Breaking News

पीलीभीत पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार, चार किलो चांदी और अवैध तमंचा बरामद

Spread the love

पीलीभीत :
पीलीभीत पुलिस ने बीते सात दिनों में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से चोरी की गई चार किलो चांदी, बिजली के उपकरण, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहया ने बताया कि आरोपियों ने बीसलपुर मार्ग पर एक ज्वैलर्स की दुकान से ज्वैलरी, एलसीडी और पत्थर काटने की मशीन सहित बिजली की लाइट चोरी की थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और माल की बरामदगी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …