Breaking News

पीलीभीत पुलिस लाइन में नववर्ष के अवसर पर रिक्रूट आरक्षियों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Spread the love

पीलीभीत : ब्यूरोचीफ आकाश पाठक, अमर प्रभात
पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन में नववर्ष 2026 के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता टीम A और टीम B के मध्य बेहद रोमांचक रही, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद टीम A विजयी रही।
विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों को टीम भावना, अनुशासन और शारीरिक दक्षता के महत्व से अवगत कराते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।
साथ ही उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों से उनके व्यक्तिगत एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …