Breaking News

थाना बिनावर में आरक्षी निलंबित, उपनिरीक्षक के साथ अभद्रता का मामला

Spread the love

बदायूँ (संवाददाता: ) – थाना बिनावर पर तैनात आरक्षी त्रिवेश कुमार गंगवार (पीएनओ 162700448) द्वारा हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने के प्रकरण में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाई गई।
इस गंभीर मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उक्त आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ रजनीश कुमार उपाध्याय को सौंपा गया है।
पुलिस विभाग ने बताया कि निलंबन और जांच का यह कदम अनुशासन और सेवा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!