Breaking News

एनए इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love


बिल्सी से गोविंद देवल की रिपोर्ट:
नगर के एनए इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल सोनिया, कांस्टेबल मुकेश, विपिन और नागेंद्र की टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मिशन शक्ति प्रभारी ने छात्रों से कहा कि मोबाइल फोन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें, किसी भी अपरिचित लिंक को क्लिक न करें क्योंकि इससे साइबर ठगी का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होता है तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने छात्रों को आपसी सद्भाव और अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि किसी के प्रति अभद्र टिप्पणी न करें, सभी के साथ मधुर व्यवहार रखें और मन लगाकर पढ़ाई करें। साथ ही उन्होंने अपील की कि यह महत्वपूर्ण जानकारी माता-पिता, परिवार और मित्रों तक जरूर पहुँचाएं, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ सके।
इस अवसर पर हेमेंद्र पाल सिंह, मुन्नालाल शाक्य, मुकेश कुमार, नीलम वर्मा, रविंद्र सिंह, मोहम्मद हसीन और राजेश कुमार भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!