Breaking News

बिल्सी में बुजुर्गों को कंबल वितरण, प्रशासन ने ठंड में राहत दी

Spread the love


बिल्सी से गोविंद देवन की रिपोर्ट:
एसडीएम प्रेमपाल सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के बीच कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह पहल की गई, ताकि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को ठंड से राहत मिल सके।
नायब तहसीलदार ने आश्रम परिसर में बुजुर्गों से उनका हालचाल जाना और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए साफ-सफाई, स्वास्थ्य और भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बुजुर्गों ने प्रशासन द्वारा की गई मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
बदन सिंह यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन बुजुर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ठंड के मौसम में कोई बुजुर्ग असुविधा में न रहे, इसके लिए आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे।
इस मौके पर तहसीलदार प्रभा सिंह, नैंसी सक्सेना, वेदव्यास शर्मा, डॉ. शिव गौड़, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा और सचिन शर्मा भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!