
बदायूं। थाना कोतवाली दातागंज क्षेत्र के अंतर्गत कल रात ग्राम पापड़ में अज्ञात बदमाशों ने रामौतार गुप्ता के घर में घुसकर लूटपाट की और गृहस्वामिनी मुन्नी देवी (65) की हत्या कर दी। मुन्नी देवी की हत्या और डकैती से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं मुन्नीदेवी की हत्या और लूटपाट से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे गांव व आसपास के लोग इस घटना से भयभीत हो गए हैं। अभी तक बदमाशों का कोई भी सुराग नहीं लग सका है।
Budaun Amarprabhat